फिरोजाबाद। पिछले 20 वर्षो से लापता एक पाकिस्तानी महिला को जनपद की एलआईयू टीम ने राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र से बरामद करने मे सफलता हासिल की है। टीम ने थाना दक्षिण मे महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
गौरतलब कि वर्ष 1998 के मई माह मे पाकिस्तानी इश्तियाक खाॅन निवासी लतीफाबाद जिला हैदराबाद पाकिस्तान अपने परिवार के साथ भारत आये थे। 90 दिन के सरकारी बीजा पर फिरोजाबाद अपनी रिश्तेदारी मौहल्ला कोटला थाना दक्षिण मे आये थे। जिसकी जानकारी उन्होने एलआईयू विभाग को दी थी। उनके द्वारा भारत सरकार से स्थाई रूप से भारत मे रहने की अनुमति मांगी गई थी किन्तु भारत सरकार ने कोई अनुमति नही दी थी। वही एलआईयू द्वारा इनकी बराबर निगरानी की जा रही थी। उसी दौरान ये पूरा परिवार कही गायब हो गया। एलआईयू विभाग बराबर इनकी जानकारी मे जुटा रहा। वर्ष 2012 मे एलआईयू टीम ने इश्तियाक खाॅन की पत्नी सलीका बेगम एक पुत्र फारूक एवं एक पुत्री रोजी को रूड़की से गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की गई। उन्होने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इनकी बहन फौजिया खान बोम्बे मे शादी कर रह रही है। एलआईयू टीम द्वारा फौजिया खाॅन की तलाश के लिये काफी प्रयास जारी रखे गये। शुक्रवार को एलआईयू निरीक्षक रघुनाथ सिंह मीना को सर्विलांस के जरिये फौजिया खान के आगरा मे होने की जानकारी मिली तो वह तुरन्त अपनी टीम के साथ आगरा के लिये रवाना हो गये। आगरा मे सर्विलांस ने फौजिया खान की लोकेशन धोलपुर बताई तो फिर एलआईयू टीम ने धोलपुर कोतवाली पहुच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से फौजिया खान को गिरफ्तार कर लिया गया। फौजिया खान 2001 मे फिरोजाबाद से एक रिजवान नामक युवक के साथ बोम्बे चली गई थी। जिसके पाॅच बेटियाॅ शिफा खाॅन, सानिया खाॅन, फरीन खाॅन, फाईजा खाॅन, महक खाॅन भी है। एलआईयू निरीक्षक रघुनाथ सिंह मीना ने बताया कि 20 साल से गायब हुई महिला के खिलाफ आज थाना दक्षिण मे 14 विदेशी अधिनियम तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा तीन के तहत मुकदमा कायम कराया गया है। आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
20 साल से लापता पाकिस्तानी महिला धौलपुर हुई गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment