फिरोजाबाद। शनिवार को खाद्य विभाग द्वारा नगर मे खाद्य पदार्थो एवं मेडीकल स्टोर पर छापा मार कार्यवाही की गई जिसमे खान पान सामान के नमूने लेकर सील किये गये। सम्बंधित प्रतिष्ठानो के खिलाफ जाॅच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
जिले की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियन्त्रण विभाग की टीम द्वारा नगर के रहना क्षेत्र मे संचालित मनोज ट्रेडर्स फैक्ट्री मे छापा मार कर सौस एवं चाउमीन आदि के नमूने लिये गये। साथ ही फैक्ट्री मे 15 क्विंटल सौस के पैकेट को सीज कर दिया गया तथा तीन क्विटल खुला सौस तथा दो क्विटल चाउमीन को नष्ट कर दिया गया। टीम द्वारा सुहाग नगर स्थित त्रिलोकी नाथ की दुकान पर छापा मार कर मसाले के पैकेटो को सीज किया गया। कुछ मसालो के नमूने भी लिये गये। सुहाग नगर मे ही राधा स्वामी डेयरी पर भी छापा मार कर टीम द्वारा पनीर के नमूने लिये गये। टीम के द्वारा आगरा गेट स्थित दो मेडीकल स्टोरो पर भी छापा मार कार्यवाही की जिसमे कुछ दवाईयो के सैंपल भी लिये गये।
टीम के प्रभारी अजीत कुमार के साथ गजराज सिंह, आलोक कुमार, संतोष कुमार, अरूण मिश्रा, विनय यादव आदि लोग शामिल रहे। अजीत कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि सम्बंधित मामलो मे जाॅच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
खाद्य विभाग द्वारा कई स्थानो पर की गई छापा मार कार्यवाही
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment