लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया चौराहे पर शनिवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ढाबे के सामने सो रहे लोगों पर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाआें समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
अनियंत्रित ट्रक पलटी, चार लोगों की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment