परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, नवजात के शरीर पर जख्मों के बडे निशान
अपराध सांवददाता
लखनऊ 23 जून।। मोहनलालगंज कस्बे में स्थित क्रिश्चियनसंत अन्ना अस्पताल में डाक्टर व लापरवाह नर्सों की बड़ी लापरवाही सामने आयी। 24 घंटे से प्रसव पीड़ा में तड़प रही प्रसूता की प्रसव के दौरान घोर लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गयी। जिसमें शिशु के शरीर पर कई औजारों के बडे जख्मों के निशान भी मौजूद पाये गये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के मऊ में रहने वाले बाबू रावत की पत्नी संगीता 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा के दौरान मोहनलालगंज कस्बे में स्थित क्रिश्चन संत अन्ना अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके प्रसव कराने के लिये दबाव बनाते हुये बीस हजार रुपये जमा करने के लिये कहा। मृतक नवजात के पिता बाबू रावत ने इतने पैसों की व्यवस्था करने के लिये समय मांगा तथा किसी तरह तीन हजार तुरन्त जमा कर दिये । जिस पर मौजूद डाक्टरों ने प्रसव न कराकर 24 घंटे तक पैसों के इंतजात में प्रसव पीडिता को दर्द में तडपाते रहे। पीडित पिता पर पैसों की व्यवस्था का दबाव बनाते रहे। इधर परिजनों ने प्रसूता की हालत बिगडते देख अस्पताल प्रशासन से हाथपैर जोडते हुए मिन्नते करते हुये कुछ और समय की मोहलत मांगी। लेकिन अस्पताल प्रशासन का दिल इतने पर भी नहीं पसीजा। इसके बाद से देर रात तक पैसे का इंतजाम करके लाने पर ऑपरेशन की बात कही। पीड़ित बाबू रावत ने किसी तरह शनिवार को पैसे की व्यवस्था करके अस्पताल पहुँचा तो पता चला कि नार्मल प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो गयी। जिसके बाद बच्चे के शव को पीडित को देने से मना कर दिया तथा और पैसे जमा करने पर ही शव ले जाने के लिये कहा। जिस पर आक्रोशित परिजनों इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसमें बाबू रावत ने पुलिस को बताया कि आपरेशन का पैसा न जमा करने पर अनट्रेंड नर्सों से नार्मल डिलीवरी करा दी। जिसमें मेरे बच्चे की मौत हो गयी। मृतक नवजात के शरीर पर आजारों के बडे और गहरे निशान पाये गये है। जिससे यह मालूम हो रहा है। अनट्रेंड नर्सों से प्रसूता की डिलीवरी करा दी गयी। जिसमें उसके बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment