अपराध सांवददाता
लखनऊ 23 जून। विकास नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी जब शुक्रवार की देर रात हुंडाई शोरूम से छुटटी होने पर घर जाने के निकली युवती का दो बदमाशों द्वारा पर्स लूट कर भागने का प्रयास किया था तभी वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को धर दबोचा था साथ ही लोगों ने पर्स लूट कर भाग रहे बादमाशों को जमकर पीटा लेकिन मौका पाकर एक बदमाश मौके से भाग निकला उसके बाद लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया था । बाताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों में इतना गुस्सा था की उन्होंने लुटेरो की स्कूटी को भी नाले में फेंक दिया था ।
विकास नगर पुलिस का कहना है की पकड़ा गया आरोपी कृष्णा सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह गुड़म्बा निवासी को लोगों ने पुलिस को सौंपा था । जिसके पास एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी बरामद हुई है । वही एक आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कृष्णा सिंह ने बताया कि वह एक लोग का कर्जा चाहता था जिसके लिए वह अपने दोस्त के पास पैसा मांगने गया था लेकिन उसके दोस्त ने लड़की का मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया और पकड़ा में गया । वहीं उस आरोपी ने बताया की उसने अभी उसने कुछ दिन पहले यूपी पुलिस का इग्जाम भी दिया है।

No comments:
Post a Comment