बुलेरो की टक्कर से बाइक चालक अधेड़ घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

बुलेरो की टक्कर से बाइक चालक अधेड़ घायल

—दुर्घटना करने वाली बुलेरो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे मे बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बुलेरो ने बाइक सबार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सबार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा है। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसार निवासी नीरज कुमार ने मिर्जापुर थाने मे दर्ज करवायी रिपोर्ट मे कहा है कि शनिवार दुपहर उसके ताऊ रामकिशोर अपनी बाइक की मरम्मत करवाने मिर्जापुर बाइक एजेंसी पर आ रहे थे। बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आयी बुलेरो जीप ने ताऊ रामकिशोर की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गये तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर डायल १०० पुलिस ने घायल रामकिशोर को सीएचसी जरीनपुर मे भर्ती करवाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत मे जिला अस्पताल भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad