मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश ने सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे स्लोगन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए दीवार पर लिखे उक्त वाक्यों को तुरंत हटाये जाने की मांग की। अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी केा सम्बोधित ज्ञापन में बताया कि गांव जडौदा नरा में सरकारी स्क्ूल के दीवार पर जो वाक्य लिखे गये है वह अशोभनीय है जोकि उचित नहीं है अतः उक्त स्कूल सहित गांव क्षेत्र की दीवारों पर लिखे गये उक्त वाक्य ‘‘मन का मंदिर देवालय, तन का मंदिर शौचालय’’ को तुंरत हटवाये जाने की मांग की। इस दौरान अमरीश त्यागी, बिट्टू सिखेडा, अमित त्यागी, साक्षी वर्मा, हिमांशु शर्मा, मनीष शर्मा, पंकज भारद्वाज, राहुल गोयल, सुधीर शर्मा सहित संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोज्ूद रहे।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment