मुजफ्फरनगर। सर्वजन समता पार्टी ने मुकेश कश्यप की हत्या तथा उसकी पत्नी के साथ छेडछाड के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कचहरी में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के समीप संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया तथा धरने के पश्चात जिलाधिकारी केा सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें अवगत कराया गया कि गावं नगवा अटाली तहसील बुढ़ाना निवासी मुकेश कश्यप पुत्र प्रकाश की सात जून 2018 को हत्या कर दी गयी थी आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गांव के कुछ दबंग लोगों ने दुष्कर्म किया था। मुकेश का शव गांव में ही पेड से लटका मिला था। पीडित पक्ष का आरोप है कि उक्त मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है तथा आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। धरने के दौरान पीडित पक्ष को पचास लाख का मुआवजा व दस बीघा पट्टे की जमीन दिलाये जाने की भी मांग की। इसी संदर्भ में आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर सर्वजन समता पार्टी के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन वरिष्ठ नेता रामजी लाल कश्यप ने किया तथा धने की अध्यक्षता बाबूराम प्रजापति ने की। धरने पर मुख्य रूप से संजीव कश्यप, भोपाल सिंह कश्यप, कुंवरपाल कश्यप, पप्पू पहलवान, सोमपाल कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, दिनेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
सर्वजन समता पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment