गंगा दशहरे पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

गंगा दशहरे पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड

मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुक्रताल के प्रसिद्ध ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच गए हैं। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गंगा घाट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा व गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धा भाव से प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मेले के बाजारों में सामान खरीदने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष पर परिक्रमा कर धागा बांधने वाले श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धागा बांधकर परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad