मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष कांवड यात्रा से सम्बन्धित विभाग अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होने कहा कि इस बार 09 अगस्त को पर्व महाशिवरात्रि पर्व पर कांवडियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होने कहा इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष करोडों कावडियों द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर मुजफ्फरनगर की और प्रस्थान किए जाता है और शिवमूर्ति पर जलाभिषेक किया जाता है। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज कलैक्ट्रेट सभागार में कांवड यात्रा 2018 के सम्बन्ध मे अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों केा निर्देश दिये कि कांवड यात्रा मार्ग में पडने वाले गूल्लर के पेडों की साफ सफाई करा दी जाये साथ ही जिन पेडों की टहनियां आदि निकली हुई है उनकों भी छटांई करा दी जायंे। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा को लेकर वन विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिये कि कही भी बिजली का जो जर्जर खम्बा, जर्जर तार उन्हेें शीघ्र ही बदलवा दिया जाये और नये तार लगा दिये जाये। उन्होने कहा कि ट्रांसफार्मरों की बेरीकेटिग करा दी जाये। उन्हेाने कहा कि शिविरेां में जो कैम्प लगाये जाते है उनमें तार नंगा न रखा जाये। इसकों ध्यान में रखते हुए विद्युतीकरण किया जाये और अधिक से अधिक चार्जिग प्वाईट शिविर केन्द्रो के अन्दर लगाये जाये जिससे कि गंगा जल लेकर कांविडयों को किसी भी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पडे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कांवड यात्रा के रूट अनुसार अधिकारियों की डयूटी लगा दी जाये ओर उस रूट की जिम्मेदारी अधिकारी की फिक्स कर दी जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि अभी से कांवड मार्ग का निरीक्षण कर ले और जो आवश्यकता है उसे अभी से पूर्ण करा ले। उन्होने निर्देश दिये कि अधिकारी कांवड शिविर संचालकों के साथ बैठक कर ले और जो आवश्यक व्यवस्थाएं है उनके बारे में शिविर संचालकों को अवगत करा दे। उन्होने कहा कि शिविर संचालकों केा बता दिया जाये अपने शिविरों की देख रेख अवश्य रखेें और साथ ही साथ शिविर व्यवस्था पर सफाई का भी ध्यान रखे और शांति व्यवस्था बनाये रखे। जिससे कि कांवड यात्रा शांति के साथ सफल हो सकें। जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिकारी को निर्देश दिये कि कांवड मार्ग की सडकांे का निरीक्षण कर तत्काल उन्हे दुरूस्त कराना सुनिश्चत करे। उन्होने जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 जून तक अस्पताल चैराहे से शिव चैक की सडक को ठीक कराया जाये। जलाधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति लिए कोई भी शिविर संचालक शिविर न लगाये बिना अनुमति लिए शिविर में कोई घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार शिविर आयोजक होगा। ऐसे शिविर आयोजको के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और उनके खिलाफ कडी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने कहा कि शिविर आयोजक अनुमति लेकर ही शिविर कैम्प लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में शिविरों संचालन ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग करेगे। उन्होने कहा कि इसकी सम्बन्धित अधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कांवड मार्गो पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जीवन रक्षक दवाईयों सहित मौजूद रहेगी। और 102 व 108 की दुर्घटना की सूचना मिलने पर अल्प अवधि पर दुर्घटना स्थल पर पंहुचना सुनिश्चित करेगी। उन्होने कहा कि कांवडियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कांवडियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि की भी व्यवस्था की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर कैम्पो की अनुमति सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा दी जायेगी जबकि नगरीय क्षेत्रों की अनुमति नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रदान की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर संचालक अपना नाम, मो0न0 और शिविर लगाये जाने वाले स्थान का उल्लेख भी अपने प्रार्थना पत्र में करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवडियें जनपद के मेहमान है उनकी सुरक्षा का दायत्व अपका है। उन्होने निर्देश दिये गये कि पुरूष/महिलाओें के लिए मोबाइल शौचालय अलग अलग रखें जाये जिससे कि उन्हे असुविधा का सामना न करना पडे। शिविरों की स्थापना मैन रोड से दूरी बनाकर रखी जाए। इसके अतिरिक्त कांवडियों को जलपान आदि के लिए उपलब्ध कराये जाने वाले गिलास, पातल/थाली आदि का उपयोग के बाद उचित दूरी पर निस्तारण कराया जाए जिससे शिविरों के आस पास गंदगी न फैले। उन्होने कहा कि साफ सफाई का सर्वोच्चता दे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कावड मार्ग पर पडनंे वाले ग्रामों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ली जाये और उनसे अपेक्षित सहयोग लिया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि कांवड मार्ग व शिविरों के पास भांग आदि के पेडों को नष्ट करा दिया जाये।। उन्हेोन कहा कि 24 घण्टे पुलिस एवं उच्चाधिकारी कांवडियेां की सुरक्षा के लिए मार्गाे पर रहेगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कांवड यात्रा से जुडे कार्यो की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरीश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सियाराम मौर्य, एसपी सिटी ओमबीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सहित एसडीएम व सीओ तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
अपनी अपनी तैयारी पूर्ण कर ले कांवड यात्रा से जुडे विभाग/अधिकारी: जिलाधिकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment