सीतापुर । जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस के अवसर पर जिले के किसानों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना और विद्युत, सिंचाई, नलकूप आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।किसानों द्वारा निर्वाध विद्युत आपूर्ति तथा जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराने की मांग की गयी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को जर्जर तारों को बदलकर नये तार लगवानें, खराब ट्रांसफार्मर आवश्यतानुसार बदलने तथा सही वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि तारों को बदलने का काम चल रहा है। शीघ्र ही तारों को बदल दिया जायेगा। जिससे लो वोल्टेज की समस्या नही रहेगी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को चेतावनी दी कि विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं से यदि जन-धन की हानि होती है तो गम्भीरता से लिया जायेगा और संबंधित अभियन्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने किसानों को अश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा यदि किसी किसान भाई की कोई व्यक्तिगत समस्या है तो वह किसान दिवस के अतिरिक्त भी प्रातः 09.00 से दोपहर 01.00बजे तक कलेक्ट्रेट में आकर उनसे बता सकते हैं। उनका निराकरण कराया जायेगा। बैठक में किसानों द्वारा गेहूं खरीद में इस वर्ष हुये त्वरित भुगतान के लिये जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। किसानों ने बताया कि इस वर्ष क्रय केन्द्र पर गेहूं बिक्री के दूसरे ही दिन उन्हें गेहूं मूल्य प्राप्त हो गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 सिंह सहित विद्युत, नलकूप, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी व किसान भाई उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Thursday, 28 June 2018
किसानो की समस्याओ का समाधान प्राथमिकता से किया जाए-डीएम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment