बिना हेलमेट बाइक चलाना बनी जान की आफत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

बिना हेलमेट बाइक चलाना बनी जान की आफत


लखनऊ। कैंट सब एरिया कैंटीन के सामने स्कूटी सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा कर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
लगभग 4:00 बजे तीन युवक तेलीबाग से माल एवेन्यू की ओर स्कूटी UP-34 AJ-3768 से जा रहे थे, सब एरिया कैंटीन के पास जैसे ही पहुंचे, स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई स्कूटी के परछके उड़ गए ,तीनों युवकों सूरज निवासी सीतापुर,गुड्डू निवासी खदरा लखनऊ,एजाज निवासी पेपर मिल कॉलोनी लखनऊ के सर एवं हाथ पैर में गंभीर चोटें आई, पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस के पहुंचने में देरी होते देख वहां पर मौजूद भीड़ में से दो तीन संभ्रांत लोगों ने ओला गाड़ी बुला कर तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया,काफी देर 30मिनट बाद पुलिस का कैंट एवं 100 नंबर की 2 पीआरवी मौके पर पहुंची तब तक घायलों को सिविल पहुंचाया जा चुका था सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति देखते हुए प्रथम नार्मल उपचार कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां पर गुड्डू एवं सूरज की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
सरकार एवम पुलिस की लगातार चेतावनी के बाद बाइक सवार चालकों द्वारा हेलमेट ना लगाना बड़े हादसे का कारण एवं जान पर बन जाती है, अगर तीनों युवक हेलमेट लगाए होते तो शायद इनका सर फटने से बचाता और ज्यादा गंभीर चोट नहीं होती।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad