लहरपुर (सीतापुर) हाजी नवाब अली डिग्री कालेज जलुहापुर में बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैम्प का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मुनेश्वर दयाल गौतम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एम0एल0सी0 नौशाद अली तथा वर्तमान एम0एल0सी0 तथा मुख्य जोन इंचार्ज कानपुर, लखनऊ मण्डल भीमराव अम्बेडकर उपस्थित हुए। कैडर कैम्प के आयोजक मो0 जुबेर प्रभारी विधानसभा क्षेत्र लहरपुर ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।कैडर कैम्प के मुख्य अतिथि तथा एम0एल0सी0 भीमराव अम्बेडकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को वर्गों में बाॅंटने वाली मनुवादी सरकार के राज में इस देश की जनता का जीवन दुखी है देश में ंभुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व्याप्त है। देश को एक बार फिर महात्मा बुद्ध और डा0 अम्बेडकर की जरूरत है। देश में व्यवस्था परिवर्तन लाने के लिए सत्ता परिवर्तन का होना बहुत जरूरी है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सरकार परिवर्तन के लिए सक्रियता से जुट जायें।इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य जोन इंचार्ज कानपुर लखनऊ मण्डल तथा पूर्व एम0एल0सी0 नौशाद अली ने कहा कि बसपा पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी के हित और विकास के लिए काम करती है सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने और बाबा साहब के विचार जन-जन तक पहंुॅंचाने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करें।कैडर कैम्प की अध्यक्षता कर रहे मुनेश्वर दयाल गौतम ने कैम्प के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलते हुए बहन कु0 मायावती के नेत्रत्व में पार्टी को मजबूत बनायें।कार्यक्रम में अखिलेश अम्बेडकर, मो0 उबेद इंचार्ज मुस्लिम भाईचारा कमेटी नेकपाल भारती, राममूर्ति मधुकर, नवल किशोर एडवोकेट, विनोद राजवंशी, राजेश कनौजिया, सोबरन लाल गौतम, विकास राजवंशी, मो0 ताहिर, इरफान डिसूजा, जाहिद अंसारी, मो0 सलीम आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कैडर कैम्प के संयोजक मो0 जुबेर ने आये हुए अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।
Post Top Ad
Thursday, 28 June 2018
सरकार परिवर्तन के लिए सक्रियता से जुट जायें-बसपा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment