कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी, पुलिस कर्मियों समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठी, पुलिस कर्मियों समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घायल

लखनऊ 26 जून। राजधानी लखनऊ मे सोमवार को पहले से आयोजित कार्यक्रम के तहत गांधी भवन में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा ‘भारत बचाओ जन आंदोलन’ के विषय पर सभा का आयोजन किया गया । सभा के खत्म होते ही यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता ने कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विधानभवन का घेराव करने की कोशिश लेकिन पुलिस ने विधानसभा पहुंचने से पहले ही शहीद स्मारक पर रोक लिया और बल प्रयोग कर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कांग्रेसियों समेत कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल लोगों को आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । और मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दी गई है।

यूथ कांग्रेस की ओर से लखनऊ में भारत बचाओ जन आंदोलन के मौके पर विधानसभा का घेराव की कोशिश की गई जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक कर लाठियां भाजनी सुरु कर दिया इस दौरान पुलिस की यूथ कांग्रेस नेताओं के साथ झडपे भी हुई। जिसमें बड़ी तादाद में कांग्रेसी नेता घायल हो गए। कई लोग लाठीचार्ज के दौरान सड़क पर गिर पड़े।घायल होने वाले कांग्रेसी नेताओं में कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हो गए।इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार पर पुलिस का मनमाना दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय पर कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।वही घटना के बाद कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल लेने प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बलरामपुर हॉस्पिटल पहुंचे उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हालचाल जाना और प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाई ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad