पत्नी का कत्ल कर, लाश के साथ बैठा रहा दो दिन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

पत्नी का कत्ल कर, लाश के साथ बैठा रहा दो दिन

जौनपुर। मानवता को शर्मसार करने वाला एक और वाक्या सामने आया है। पत्नी का कत्ल कर लाश के साथ पति दो दिनों तक कमरे में बैठा रहा। हत्या मामूली बात पर की गई। दुर्गंध उठने पर आस-पड़ोस के लोगों को पता चला। अपने मूल गांव ले जाते समय पति ने जहर खा अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने लाशों को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। हत्या शहर के नखास मोहल्ले में किराए के मकान पर की गई। घटना को लेकर मोहल्लावासी तरह-तरह चरचा कर रहे हैं।
बख्शा थाना क्षेत्र के बरजी गांव निवासी राजेन्द्र निषाद 46 पेशे से राजगीर था। कार्यकाज के दौरान उसकी मुलाकात लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तड़सरा मुस्तफाबाद गांव निवासी विद्या देवी से हो गई। दोनों में इश्क का परवान चढ़ा और शादी कर ली। विद्या 4 बच्च्चों की मां थी। शादी के बाद विद्या देवी ने बच्चों को छोड़ दिया। दंपती बना पे्रमी युगल शहर के नखास मोहल्ला में किराए का मकान लेकर रहने लगा। मोहल्लावासियों के मुताबिक दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के थे। आए दिन देर रात दोनों शराब के नशे में धुत होकर कमरे पर पहुंचते। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दोनों का आपस में झगड़ हो गया। पति बाहर निकला और शराब के नशे में लौटा। उस दिन से विद्या देवी को किसी ने घर के बाहर निकलता नहीं देखा। दो दिनों तक पति बाहर निकलता और कुछ देर में वापस आ जाता। जाते समय घर के बाहर ताला जड़ देता। इसके अलावा चार और किराएदार मकान में रहते हैं। किराएदारों और आस-पड़ोस के लोगों के लोगों को दूसरे दिन से अजीब सी बदबू आने लगी। रविवार को दुर्गंध कुछ ज्यादा हो गई। मोहल्लावासियों ने राजेन्द्र पर दबाव बनाया। इस पर राजेन्द्र कुछ सहम गया। तुरत-फुरत उसने अपनी जान-पहचान के आटो चालक को बुलवाया। उसकी मदद से उसने कमरे से विद्या देवी की लाश निकाली। लाश देखते ही सभी के होश फाख्ता हो गए। तब जाकर विद्या देवी की मौत और उसी की लाश से दुर्गंध उठने का पता चल सका। मकान मालिक को जानकारी न देते हुए उसने लाश आटो में रखी और बरजी गांव ले जाने लगा। इसी बीच रास्ते में ही उसने जहर खा लिया। अपने मूल गांव पहुंचने के पहले उसने भी दम तोड़ दिया। आटो चालक ने दोनों लाशों को छोड़ा और फरार हो गया। पुलिस को घटना के बाबत भनक मिली तो मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शहर कोतवाली पुलिस भी नखास में तहकीकात करने पहुंची। फर्श पर बिछे बिस्तर पर खून बिखरा पड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि विद्या देवी की हत्या सिर कंूचकर कर की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad