अवैध रूप से संचालित खनन पर अधिकारी पैनी निगाह रखें: जिलाधिकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

अवैध रूप से संचालित खनन पर अधिकारी पैनी निगाह रखें: जिलाधिकारी

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिकारी अवैध रूप से संचालित खनन पर पैनी निगाह रखें। उन्होंने कहा कि बिना नियमों के कोई भी व्यक्ति खनन करते पाया जाये तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि खनन रायल्टी से प्राप्त धनराशि को विकास कार्यों में लगाया जाये। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराये जाये।
श्री पाण्डेय ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन क्षेत्र में प्राथमिकता वाले कार्यों को एक सप्ताह में चिन्हित कर कार्यों को पूरा कराया जायें। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से खनन कार्यों में लगे लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि इस न्यास के पास धनराशि से ऐसे कार्य कराये जाने जो प्रदेश में मील का पत्थर साबित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में एक-एक ऐसा माॅडल स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र बनाया जाये, जो प्रदेश में अपने आप में अनूठा हो और उसका उदाहरण दिया जा सकें। उन्होंने खारा क्षेत्र में यमुना नदी पर बने सिंचाई विभाग के गैस्ट हाऊस का भी जीर्णेद्वार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्याें में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।
जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास समिति की बैठक के गैर सरकारी सदस्य शीशपाल से विकास योजनाओं के बारे में जानकरी ली। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेंगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्रामों की सड़क जर्जर हालत में है उन्हें चिन्हित कर आगंणन बनवाये जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास के सभी कार्यों को पूरा कराने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डीएफओ विजय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संगीता, बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र कुमार सिंह, खान अधिकारी पी.के.सिंह सहित स्वास्थय, पंचायतीराज सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad