डीआईजी ने पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

डीआईजी ने पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सहारनपुर। यूपी 100 द्वारा वर्ष 2016 में आमजन को त्वरित सुविधाओं एवं पुलिस पहुंच उपलब्ध कराने के लिए इंटीग्रेटेड चार पहिया योजना पूरे उत्तर प्रदेश में चलाई गई थी। जनपद सहारनपुर में इस योजना के तहत 50 वाहन पूर्व से संचालित है इन वाहनों को एक नियत समय सीमा के अंदर सूचना मिलने के स्थान पर पहुंचना होता है, परंतु संकरी गलियां और ऐसे पहुंच मार्ग जहां पर यह चार पहिए वाहन आसानी से नहीं जा पाते थे। इस बात को यूपी 100 द्वारा महसूस किया गया और इसके लिए यूपी 100 सेवा ने दोपहिया वाहनों को इस योजना के अंतर्गत चलाने का निर्णय लिया, जिससे कि समय सीमा के अंदर सूचना पर पीड़ित व्यक्ति के पास दोपहिया वाहन के पुलिसकर्मी पहुंचे और पीड़ित की मदद कर सकें। जनपद सहारनपुर को इस योजना के अंतर्गत 20 वाहन प्राप्त हुए जिनके लिए पिछले 3 माह से लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया और वाहनों के साथ उनको दी जाने वाली सहायक सामग्री को हैंडल करने एवं उनके रखरखाव के लिए ट्रेंड किया गया। ’डीआईजी श्री शरद सचान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बबलू कुमार’ द्वारा जनपद में सूचना का शुभारंभ करने से पूर्व दो पहिया वाहनों पर चलने वाले कर्मियों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में अधिकारियों द्वारा इन कर्मचारियों को अवगत कराया कि लोगों को अधिक से अधिक मदद मिलने के उद्देश्य से इन दोपहिया वाहनो को यूपी 100 में सम्मिलित किया गया है। आप लोगों का अनुशासन उच्च लेवल का होना चाहिए जब भी सूचना मिले तो निश्चित रूप से गाड़ी में उपलब्ध कराए गए ब्लूमिंग लाइट और फोन का उपयोग करें, जिससे कि रास्ते में चलने वाले लोगों को आपके निकलने का संकेत मिल सके और आप सूचना स्थल पर यथाशीघ्र पहुंचकर पीड़ित पक्ष की मदद कर सकें। दोनों अधिकारियों द्वारा इन 20 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य पर रवाना किया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी ग्रामीण विद्यासागर मिश्र तथा सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं सीएमओ के साथ-साथ एस0आई0 एम0टी0,टी0एस0आई0, इंस्पेक्टर यूपी 100 तथा अन्य यूपी 100 के सभी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad