बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान बेहाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 June 2018

बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान बेहाल

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चै.विनय ने कहा कि आज जनपद में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण परेशान व बेहाल है और अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं।
चै.विनय कुमार आज यहां कलेक्टेªट में भाकियू की मासिक पंचायत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाकियू जनपद में किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 9 जुलाई को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष चै.चरण सिंह ने बताया कि जनपद विद्युत अधिकारियों द्वारा किसानों का हो रहा उत्पीडन यदि शीघ्र ही नहीं बन्द किया गया तो भाकियू अधिकारियों का घेराव कर आर-पार की लडाई लड़ेगी।
बैठक में अमीर हैदर जैदी, चै.अशोक कुमार, मेवाराम, जगपाल सिंह, अरूण राणा, ईश्वर चन्द आर्य, रघुवीर, भूपेन्द्र त्यागी, संजय चैधरी, सुरेन्द्र काम्बोज, इमरान, बृजपाल सैनी, सतीश, कालू प्रधान, बबली काम्बोज, सोहनवीर, मनोज कमाली, राकिब, सौरण राणा, कान सिंह, राजपाल, प्रवीण कुमार, पप्पू नागल, प्रेम सिंह, ठा.अशोक, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad