मारपीट के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

मारपीट के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार

मोहनलालगंज। गोसाईगंज में बारात की अगवानी के समय मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और वर वधु पक्ष में मारपीट हो गयी जिसके बाद वधू पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए बारातियो को बंधक बना लिया व शादी में खर्च हुए रूपए की मांग करने लगे, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बंधक बारातियो को मुक्त कराया।।

मोहनलालगंज के पुरसेनी निवासी प्रमोद यादव का विवाह थानाक्षेत्र गोसाईगंज के करीम नगर (रहमत नगर) निवासी आकांक्षा पुत्री स्व. राम आसरे से तय हुआ था।
21 जून को बारात रहमत नगर पहुंची की देर रात अगवानी के समय डांस को लेकर विवाद उतपन्न हो गया और वर- वधु पक्ष में मार पीट शुरू हो गयी जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
उसके बाद वधु पक्ष के लोगो ने बारातियो को बंधक बना लिया और शादी की तैयारी में खर्च हुए 9 लाख रुपए या जमीन बैनामा कर देने की मांग करने लगे।
पीड़ित बारातियो ने 100 नम्बर पर सूचना दी जिस पर पुलिस पहुंची और बिना जाँच पड़ताल के ही लौट आई।
शुक्रवार की सुबह आलाधिकारियों की फटकार के बाद थाना प्रभारी गोसाईगंज ने गांव में फ़ोर्स भेज कर बंधक बारातियो को मुक्त करवाया और दोनों पक्षो को बातचीत के लिए थाने बुलाया।
वहीँ थाना प्रभारी बलवन्त शाही ने बताया की दोनों पक्षो ने आपस में बात कर सुलह समझौता कर लिया हैं आज दिन में पूर्व निधारित स्थान पर विवाह सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad