इन घरेलू उपायों से पुरानी चोट को करें गायब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

इन घरेलू उपायों से पुरानी चोट को करें गायब

बचपन में खेलते-खेलते या फिर दुर्घटना के कारण चोट लग जाती है। चोट तो भर जाती है मगर इसके निशान नहीं मिटते। शरीर पर पड़े निशना देखने में बहुत गंदे लगते हैं। घाव के निशान का हमारी मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि लोग चोट के निशान मिटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस तरह के ट्रीटमेंट करवाने में बहुत पैसे लगते हैं। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर चोट के निशानों को मिटा सकते हैं।

1. नींबू
शरीर पर पड़े निशान को मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो चोट के निशान को कम करने में सहायक है। मगर ध्यान रहे कि नींबू को सीधा चोट पर ना लगाएं। नींबू का रस निकालकर रूई की सहायता से चोट पर लगाएं। रोजाना एक हफ्ते तक नींबू का रस लगाएं चोट के निशान मिट जाएंगे।

2. शहद
शहद से भी घाव के निशान को आसानी से मिटाया जा सकता है। शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाने से जल्दी चोट के निशान दूर हो जाते हैं। अगर आप भी जल्दी से चोट के निशानों को मिटाना चाहते हैं तो रोजाना शहद और नींबू का पेस्ट लगाएं।

3. खीरा
खीरा शरीर हैल्दी रखने के साथ ही त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। आप चाहे तो खीरे का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसको घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में निशान मिट जाएंगे।

4. चंदन
चंदन पाऊडर में गुलाब जल और 2 चम्मच दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर चोट पर लगाएं। इस पेस्ट को 1 घंटे तक सूखने के लिए रख दें। फिर ठंडे पानी से धोएं। एेसा करने से धीरे-धीरे निशान कम हो जाएंगे।

5. एलोवेरा
एलोवेरा जेल वैसे भी फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को दाग पर लगाएं। रात को इसका इस्तेमाल करने से जल्द फायदा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad