यहां बाग से आप तोड़ने पर बच्चो की होती है गोली मार कर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

यहां बाग से आप तोड़ने पर बच्चो की होती है गोली मार कर हत्या

बिहार: खगड़िया में बगीचे से आम तोड़ने पर 10 साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या रोते-विलखते परिजनपटना: बिहार के खगड़िया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में बगीचे से आम तोड़ने पर दस साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। आम तोड़ने पर उसके सिर में गोली मारने की बात बताई जा रही है। जिस बच्चे की गोली मार कर हत्या की गई है, उसका कसूर केवल इतना था कि उसने उनके बाग से कुछ आम तोड़ लिए थे। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.इसके अलावा कुछ साल पहले बिहार के समस्तीपुर जिले में दो लोगों ने मिलकर 10 साल के एक बच्चे को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आम तोड़ने के विवाद में एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से ज़िंदा जलाए जाने का भी मामला सामने आ चुका है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad