मुजफ्फरनगर। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का एक प्रतिनिधी मंडल आज जिलाधिकारी जनपद मुज़फ्फरनगर से मिला तथा कावड़ व्यवस्था के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौपा ! जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि प्रति वर्ष २ करोड़ से अधिक कावडिये हरिद्वार से कावड़ लेकर मुज़फ्फरनगर से होकर ही विभिन्न क्षेत्रो में पहुचते है ! यह जनपद मुज़फ्फरनगर का सौभाग्य है कि इतने कावडिये यहाँ से निकलते है ! तथा यह उन अधिकारीयों के लिए भी सौभाग्य की बात है जिनके कार्यकाल में कावड़ यात्रा जिले से निकलती है, तथा उनको इस महान यात्रा की व्यवस्थता करने तथा सेवा करने का मौका मिलता है ! सभी अधिकारी, सामजिक संगठन तथा नागरिक प्रभु से प्रार्थना करते है कि सभी कावड़ भाई अपनी यात्रा सफल करे तथा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा पूरी कावड़ यात्रा पूर्ण शांति के साथ संपन्न हो ! विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ अपनी सेवा देते है तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते है ! कावड़ यात्रा के सफल आयोजन हेतु हमारी प्रशाशन से कुछ अपेक्षाए है जो निम्न है १. जनपद की सीमा प्रारंभ होते ही, पूरे हाईवे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अस्थायी टिन शेड लगाए जाय इसमें पीने के पानी तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था हो ! २. हाईवे पर कम से कम छपार से नावला कोठी तक डिवाइडर पर लाइट की पूर्ण व्यवस्था कराई जाय जिसमे इमरजेंसी पॉवर बैकअप की भी सुविधा हो !
३. सडको को पूर्ण गड्ढा मुक्त किया जाय ! नगर क्षेत्र में अहित्याबाई चैक से नगर कोतवाली तक पूरी सड़क खुदी हुई है जबकि इस रोड से ही बहुत से कावडिये निकलते है ! इस हेतु विशेष प्रयास करके इस रोड का कार्य त्वरित रूप से पूर्ण कराया जाय ! ४. पूरे जिले में बिजली के ट्रांस्फोर्मेरो की बेरिकेटिंग लगाई जाय तथा वहां पर समुचित सुरक्षा निर्देश लगाए जाय !
५. सभी नालियों की तली तक सफाई कराई जाय तथा इसमें कीटाणु नाशक दवाईयो का छिडकाव कराया जाय ! सामान्यतया कावड़ के समय बारिश आती है जिस कारण नाली का पानी सड़क पर आ जाता है ! चलते समय कावड़ियों के पैरो में छाले पड़ जाते है तथा यह गंदा पानी उनके पैरो में इन्फेक्शन कर देता है जिससे उसके शरीर में गंभीर बीमारी की आशंका बन जाती है ! ६. रास्ते में स्थित गुल्लर के पेड़ो की बाहर निकली हुई या सड़क तक फ़ैली हुई सभी टहनियां की कटाई कराई जाय ! ७. जिले की परिधी में हाईवे पर हर १ किलोमीटर पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाय ! ८. शहर के अन्दर कम से कम १० चालित शौचालय की व्यवस्था कराई जाय !
९. कावड़ में सभी कैंपो में दवाई की व्यवस्था हेतु यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रयाप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक जिला अस्पताल में है १०. कावड़ में सेवा करने वाले स्वयंसेवको को विशेष कार्ड जारी किये जाय ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके तथा अनहोनी से बचा जा सके ! कार्ड पर कण्ट्रोल रूम के नंबर लिखे जाय !
११. कावड़ में बहुत से कावड़ यात्रियों की कावड़ खंडित हो जाती है इस हेतु प्रशाशन द्वारा पर्याप्त मात्रा में गंगा जल की व्यवस्था होनी चाहिए ! इस हेतु विश्व हिन्दू परिषद् अपने कैंप में भी गंगा जल की व्यवस्था हेतु प्रशाशन का पूर्ण सहयोग करेगा !
१२. कावड़ यात्रा के दौरान जिले की सभी मीट इत्यादि की दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहनी चाहिए तथा सभी मस्जिदों के बाहर पर्दा लगाकर उनको ढक दिया जाय ताकि उनके कार्याे/नमाज इत्याद्दी में कोई व्यवधान न आये !
१३. कावड़ यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित करा जाय कि कोई भी दूकानदार प्रशाशन द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट से ज्यादा मूल्य का कोई भी खाने का सामान न बेचे ! यह रेट लिस्ट हर दूकान पर लगा दी जाय !
१४. कावड़ के समय प्रयाप्त मात्रा में ड्रोन कैमरे लगाए जाय तथा उनके डाटा बैकअप हेतु ठीक सिस्टम बनाया जाय ताकि किसी भी घटना की पूर्ण जानकारी सेव रहे !
१५. कावड़ यात्रा में रस्ते में चालित चिकित्सा केंद्र बनाए जाय ताकि त्वरित चिकित्सा सुविधा पहुचाई जा सके!
१६. सभी कावड़ कैंपो में कम से कम एक या दो सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कराई जाय !
१७. यह सुनिश्चित कराया जाय कि नगर पालिका का वाहन प्रत्येक दिन कम से कम दो बार कावड़ शिविर से कूड़े को उठाकर ले जाय !
अमित गुप्ता जी ने कहा कि हम अपेक्षा करते है प्रशाशन द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान जनता को किसी परेशानी दिए बिना ही सकुशल यात्रा आयोजन में सफ़लता मिलेगी ! विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल परिवार कावड़ यात्रा के सफल आयोजन में प्रशाशन का हर प्रकार से सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है !
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
कांवड यात्रा पर विभिन्न व्यवस्थाओं की मांग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment