मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर लगाया गया। इसमें कालेज के स्वयं सेवकों, सेविकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की कला है। विद्यार्थी रोजाना आधा घंटा योग की क्रिया करें। इससे उन्हें ताजगी के साथ एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलेगी। १शिविर में डॉ. अश्वनी ने योग से मनुष्य को होने वाले लाभ और डायबिटीज के साथ अन्य रोगों के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। मनुष्य रोजाना आधा घंटा योग करने पर बीमारियों से बचा जा सकता है। मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। जीवन को शुद्ध वायु, धरती, आकाश, अग्नि, जल के साथ जुड़ते हुए प्रकृति के करीब रहना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि जीवन शैली को अनुशासित कर खान-पान में संतुलित भोजन का प्रयोग करना चाहिए। कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी संदीप राठी ने प्रतिदिन की भागदौड़ में मनुष्य अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल नहीं कर पाता है। यदि हम सब प्रातरू उठकर योग करने की आदत बना लें तो निश्चित तौर पर इसका लाभ होगा। कार्यक्रम में हिमांशु वर्मा, अमित, आशीष जैन, रवि गौतम आकांक्षा कुशवाहा, ऋषभ भारद्वाज, युसुफ, पूजा आदि मौजूद रहे।
Post Top Ad
Saturday, 23 June 2018
योग करता है निरोग, रोजाना आसन करें विद्यार्थी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment