कृषि विभाग ने चौपाल लगाकर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

कृषि विभाग ने चौपाल लगाकर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

चरथावल। ग्राम ज्ञाना माजरा स्थित प्राइमरी पाठशाला व पंचायत घर मे किसान पाठशाला का आयोजन किया गया पाठशाला में उपस्थित ग्राम प्रधान कंवरपाल व ब्लॉक से आये प्रतिनिधियों ने किसानों को खेती के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी ओर किसानो से अपील की कि सभी किसान लाभकारी योजनाओं का लाभ उठायें। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम ज्ञाना के प्राइमरी पाठशाला, पंचायत घर व ग्राम प्रधान कंवरपाल के आवास पर कृषि विभाग के सौजन्य किसान पाठशाला(द मिलियन फार्मस स्कूल का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधान कंवरपाल व ब्लॉक से आये प्रतिनिधियों ने किसानों को खेती के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि बीज गोदाम में सरकार उन्नत किस्म के बीज बाजार से बहुत कम दाम पर बीज मुहिया कराती है उस पर सब्सिडी भी प्रदान करती है किसान कृषि यंत्र भी 50 प्रतिशत या उससे अधिक सब्सिडी पर मुहिया कराती है यह भी बताया कि आप ब्लॉक ओर बीज गोदाम आये और सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान लाभकारी योजनाओं का लाभ उठायें। ग्राम प्रधान कंवरपाल ने ओर भी अनेको जानकारी किसानों को दी जैसे वैज्ञानिक तरीकों से खेती करना ,मिट्टी की जांच कराकर आवश्यक रासायनिक खाद व अन्य तत्वों को पूरा कर अधिक पैदावार कैसे ली जा सकती है इसकी भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर बाद सिंह,बृजेश चैहान,बृजेश कंवरपाल प्रधान अनेको किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad