पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी ने आग से पीड़ित महिलाओं को वितरित की साड़ी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी ने आग से पीड़ित महिलाओं को वितरित की साड़ी

फैजाबाद। प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है। प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व की अखिलेश सरकार द्वारा प्रदेश की 55 लाख महिलाओं को मिलने वाली समाजवादी पेंशन योजना बन्द कर दी जिससे पूरे प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश है। यह आरोप पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन की पत्नी अति पाण्डेय ने लगाये। श्रीमती पाण्डेय गत दिनों जमथरा घाट स्थित झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग से पीड़ित महिलाओं को साड़ी वितरण कर रही थीं। श्रीमती पाण्डेय के साथ युवा सपा नेता संजीत सिंह की पत्नी अनुप्रिया सिंह मौजूद थीं। श्रीमती पाण्डेय ने अग्नि पीड़ित महिलाओं व बच्चों से बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और विश्वास दिलाया कि जब भी किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो हम हर सम्भव मदद करने को तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान महिलाओं का मंगल-सूत्र उतार लिया गया जो कि निन्दनीय है। इस मौके पर अनुप्रिया सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में महिलायें व छात्रायें सुरक्षित नहीं हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि अग्नि पीड़ित लगभग 100 महिलाओं को दो-दो साड़ियाँ और राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर पार्षद जितेन्द्र निषाद, संजीत सिंह, विजय निषाद, प्रतीक पाण्डेय, अरविन्द निषाद, मुकेश जायसवाल, अरूण निषाद, रवि साहू, श्यामलाल निषाद, पंकज शर्मा, रजत गुप्ता, सन्टी तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad