समाजवादी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 को | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

समाजवादी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक 26 को

फैजाबाद। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी 26 जून को पार्टी के चारो यूथ फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर यूथ संगठन व बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगे। इस सम्बन्ध में एक तैयारी बैठक सपा कार्यालय लोहिया भवन में हुई जिसमें लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने तैयारी बैठक में मौजूद लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों से कहा कि 26 जून मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी चारो युवा फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा व आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश देंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर चारो युवा संगठनों के पदाधिकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में चारो युवा संगठनों के जिला, महानगर व विधान सभा स्तर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर चारों युवा फ्रन्टल संगठन जिसमें युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम यूथ ब्रिगेड व छात्रसभा के पदाधिकारी संयुक्त रूप से स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत होगा व चारो युवा फ्रन्टल संगठन के पदाधिकारियों से परिचय भी होगा। तैयारी बैठक में लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव अरूण निषाद, गोशाईगंज विधान सभा के अध्यक्ष अखिलेश यादव टक्कू, राम किशन निषाद, इंजी0 राकेश कुमार आदित्य, वीरेन्द्र गौतम, कृष्ण मोहन यादव, राजेश यादव, सुल्तान अंसारी, विनोद यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने तैयारी बैठक में समाजवादी पार्टी के सात विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की जिसमें कृष्णा यादव, राम सूरत तिवारी, इन्द्रजीत यादव, मो0 असहाब, राजकुमार यादव, जियाराम यादव व अनिल यादव बब्लू शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad