विलुप्त होती जा रहा है प्राय प्रजाति की पक्षी दुधराज या सुल्ताना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

विलुप्त होती जा रहा है प्राय प्रजाति की पक्षी दुधराज या सुल्ताना

फैजाबाद। वन विभाग व आजाद सिंह (वल्र्ड मैन) द्वारा लगातार विभिन्न पक्षियों की फोटोग्राफी व उनके प्रवासों को जानने का प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में एक सफलता वन विभाग को मिली है कुछ दिनों से प्रायः देखा जा रहा है कि एक विलुप्त प्राय प्रजाति की पक्षी दुधराज या सुल्ताना बुलबुल जिसे अग्रेजी में एशियाई दिव्यलोकी कीटमार कहते है वो श्री आजाद सिंह, वल्र्ड वाचर ने अपने कैमरे में कैद की गयी है। श्री सिंह द्वारा बताया गया कि इस पक्षी का पासरीफोर्मीज जीव वैज्ञानिक गण का मध्य आकार का 19-22 सेमी का एक पक्षी है जिसके नरों की दुम पा 24 सेमी तक लम्बे पंख होते है इनकी पूछ लम्बी होती है। जो उत्तर भारत में अक्सर सफेद रंग के, लेकिन अन्य जगहो पर आमतौर से काले या लाल-भूरे होते है, पर सरयू वेट लैण्ड में सफेद रंग के भी पाए गये है। श्री सिंह ने यह भी बताया कि पक्षियो की उपस्थिति रिहायश और घोसला हमारे वेट लैड में भी है यह घनी टहनियों वाले पेडो के नीचे कीट पकडकर खाते है यह बहुत ही सुन्दर और चंचल पक्षी है इनका फोटोग्राफ लेना बहुत ही मुश्किल होता है,क्योकि यह पक्षी एक डाल पर केवल पलभर के लिये ही बैठता है एंव लगातार अन्य टहनियों पर फुदकता रहता है श्री सिंह के अथक् प्रयास से पिछले एक वर्ष के बाद उन्हे यह सफलता मिली है। यह मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी भी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad