एमा वॉटसन, कॉर्ड एक-दूसरे को किस करते नजर आए | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 June 2018

एमा वॉटसन, कॉर्ड एक-दूसरे को किस करते नजर आए

ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वॉटसन और अमेरिकी अभिनेता कॉर्ड ओवरस्ट्रीट अलग होने के कुछ सप्ताह बाद ही एक-दूसरे को किस करते नजर आए हैं। दोनों मंगलवार को एक-दूसरे के प्यार में डूबे और किस करते दिखाई दिए। पीपुल डॉट कॉम ने इस बात की पुष्टि की थी कि कुछ महीने डेट करने के बाद मई में दोनों अलग हो गए थे।

एमा (28) जहां सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, वहीं ओवरस्ट्रीट काले टैंक टॉप और काले रंग का सनग्लास पहने हुए नजर आए। दोनों के अलगाव के समय एक सूत्र ने कहा था कि इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकने वाला था। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ की अभिनेत्री और टीवी शो ‘ग्ली’ के अभिनेता के बीच रोमांस की खबरें सबसे पहले मार्च में उस समय आई थी, जब दोनों लॉस एंजेलिस में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad