जातिवाद और पाखंडवाद के रहते नहीं होगा देश का विकास: सीएम योगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

जातिवाद और पाखंडवाद के रहते नहीं होगा देश का विकास: सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के मगहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि महान संत कबीर ने रुढि़यों के खिलाफ आवाज उठाई थी। सीएम योगी ने कहा कि जब तक जातिवाद और पाखंडवाद रहेगा तब तक देश का विकास नहीं होगा।
मोदी जी ने भी लोस चुनाव में सबका विकास का नारा दिया था। पीएम ने किसी भी जाति धर्म नहीं बल्कि हर वर्ग का विकास किया। देश के अंदर विकास का वातावरण बना है। भारत का दुनिया में मान बढ़ा है। पीएम के प्रयास से गरीबों को आवास मिला है। यूपी में भी पीएम का योगदान है।
योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनाने का काम हुआ है। यूपी में 72 लाख लोगों का शौचालय बना। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में खाद कारखाना की शुरुआत, देवरिया में मेडिकल कालेज, बस्ती में मेडिकल कालेज,गोरखपुर में एम्स देने का काम किया। चीनी मिल भी खोलने का काम किया ।
उन्होंने कहा कि मुंडेरवा में चीनी मिल लगेगी। यूपी के किसी भी मंत्री पर कोई आरोप नहीं लगा। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया। रामायण सर्किट, बौद्ध तीर्थ स्थल का विकास किया जा रहा है। योग की मान्यता को वैश्रि्वक मान्यता दिलाने का काम पीएम मोदी को जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad