आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिकी राजदूत निक्की हेली… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 26 June 2018

आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिकी राजदूत निक्की हेली…

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली आज से भारत के तीन दिवसीय दौर पर हैं। वह 26 से 28 जून तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगी, साथ ही बिजनेस लीडर्स और विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगी।
अमेरिका मिशन के एक बयान के मुताबिक हेली 26 से 28 जून तक दिल्ली में मौजूद रहेंगी। अमेरिका के साझा मूल्यों और भारत के लोगों के साथ मजबूत संबंधों को रेखांकित करने के लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठन चलाने वालों के अलावा विभिन्न धार्मिक समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।
वह अमेरिका, भारत संबंधों को उन्नत बनाने के लिए कारोबारियों के समूह, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। ट्रंप प्रशासन अपनी इंडो पैसिफिक रणनीति के तहत भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने का इच्छुक है और साथ में अपने सहायता कार्यक्रमों के जरिए अफगानिस्तान को स्थिर बनाने में मदद करना चाहता है।
हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली आखिरी बार 2013 में भारत आईं थीं, वह उस समय साउथ कैरोलिना की गवर्नर थीं।
निम्रता निक्का रंधावा उर्फ निक्की हेली का जन्म अाप्रवासी पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम अजित सिंह रंधावा और मां का नाम राज कौर रंधावा है। निक्की जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूसियाना प्रांत के गवर्नर बने थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad