बबेरू/बांदा। बारिस से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड़े होने पर अधेड़ किसान के उपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तराया निवासी रामनिहोर पुत्र शम्भू यादव (50) दोपहर बाद करीब 3 बजे खेतों की ओर शौच क्रिया करने गया था। वापस लौटने पर बरसात होने लगी तो पानी से बचने के लिए नहर के पास खड़ा महुआ के पेड़ के नीचे खडा हो गया। वारिस के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिसके चपेट में आकर रामनिहोर की मौत हो गई। घर परिवार में जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सवारिया देवी ने रो रोकर बताया कि चार बेटी और चार बेटा है। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है और बड़ा बेटा की शादी हो गई है। 20 बीघा खेतों में मेहनत करके घर परिवार का भरण पोषण करते थे। भगवान ने सहारा छीन लिया है। सूचना पाकर नायबतहसीलदार पहुंचे और मृतक परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
Post Top Ad
Tuesday, 26 June 2018
आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ किसान की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment