अधमरे युवक को घसीटने की तस्वीर हुई वायरल, UP पुलिस ने मांगी माफी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

अधमरे युवक को घसीटने की तस्वीर हुई वायरल, UP पुलिस ने मांगी माफी…

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गोकशी के शक में भीड़ ने कासिम और समीउद्दीन नाम के 2 व्यक्तियों की बेरहमी से पिटाई की थी। इस हमले में कासिम नामक युवक की माैके पर ही मौत हो गई जबकि समीउद्दीन गंभीर रूप से घायल है। इस दाैरान माैके पर पहुंची पुलिस की पीड़िताें का बचाव करने की जगह संवेदनहीन तस्वीर सामने आई।
खून से लथपथ मोहम्मद कासिम के हाथ-पैर पकड़ कर 4 लोग उसे लटकाते हुए ले जा रहे थे। हैरानी की बात ये कि इन लाेगाें के साथ पुलिसकर्मी भी साथ आते दिखाई दिए। पुलिसवालाें के इस संवेदनहीनता की तस्वीर इन दिनाें साेसल मीड़िया पर खूब वायरल हाे रही है। जिससे पुलिस की खूब किरकिरी हाे रही है।
पुलिसकर्मियाें की इस हरकत पर अब यूपी पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि हम इस घटना के लिए माफी चाहते हैं। तस्‍वीर में दिख रहे तीन पुलिसवालों का ट्रांसफर पुलिस लाइन कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि आराेपी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, कॉन्स्टेबल लॉ और कॉन्स्टेबल अशोक कुमार से जवाब तलब किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad