जुमलेबाज़ों की सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

जुमलेबाज़ों की सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान

मीरजापुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने जनपद मीरजापुर में सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पत्रकारों को वार्ता के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जुमलेबाज़ों की सरकार है। भाजपा आज सपा सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को अपने नाम से पूर्ण कर उनको भाजपा अपने नाम से चला रही है। किसान अन्न की कमी खेती की विनष्टीकरण से आत्महत्या को मजबूर हैं। नौजवानों बेरोजगारों को रोजगार देने का झूठा वायदा किया। पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं। दवाये स्वास्थ्य सुविधाएं आसमान छू रही हैं। आमजन गरीबी की मार झेल रहा है उसकी भाजपा सरकार में व्यापारियों का भी बुरा हाल है। भाजपा सरकार निरंकुश सरकार हो गई है जनता इनको पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव 2019 में जनता अपना फैसला सुनाएगी और फिर से सपा का परचम लहराएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव, मुन्नी यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू, देवी प्रसाद चौधरी, जगदम्बा पटेल, पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, युवा नेता सुनील कुमार पांडेय, सहित प्रवक्ता स्वामी शरण दुबे व अन्य सपानेतागण मौजूद रहे। वार्ता के पूर्व सुनील पांडेय रोहित शुक्ला व जिलाध्यक्ष आशीष यादव आदि ने जनपद की सीमा पर माल्यापर्ण कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad