डिप्टी कलक्टर को खाली मिला जलनिगम का कार्यालय | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

डिप्टी कलक्टर को खाली मिला जलनिगम का कार्यालय

मथुरा। डिप्टी कलक्टर राम दत्त राम बुधवार को अचानक जल निगम की सीवेज इकाई कार्यालय पहुंच गए। यहां अफसर और कर्मचारी बिना बताए कार्यालय से नदारद मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जल निगम के कार्यालय में अफसर और कर्मचारी समय से नहीं आते है। अगर आते है तो बस खानापूर्ति कर निकल जाते है। इस आशय की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस पर बुधवार को डिप्टी कलक्टर राम दत्त राम प्रात: 11.30 बजे अचानक दफतर पहुंच गए। यहां का हाल देख अधिकारी दंग रह गए।
मौके पर परियोजना प्रबंधक महाराज सिंह, अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार खंडेलवाल, कैशियर राजू गोला, स्थापना लिपिक रवि वार्ष्णेय, नैत्यिक लिपिक संजीव कुमार, विनोद कुमार, अर्पित दीक्षित, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय कुमार, जसमंत गैर हाजिर मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad