योगीराज: भ्रष्टाचार से लड़ाई में ‘भ्रष्टाचारियों’ से हमदर्दी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

योगीराज: भ्रष्टाचार से लड़ाई में ‘भ्रष्टाचारियों’ से हमदर्दी

-हर बार जांच बैठती है, जांच का क्या हुआ यह पता नहीं चलता
-नौहझील आपूर्ति निरीक्षक के चालक का एक और आॅडियो वायरल
-बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

मथुरा। भ्रष्टाचार से लड़ाई में आलाधिकारियों की भ्रष्टाचारियों से हमदर्दी लगातार सामने आ रही है। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी को छोड़ किसी भी विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी ने अपने अधीनस्थों के भ्रष्टाचार पर चाबुक नहीं चलाया है। सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेते आॅडिया और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन विभाग ऐस कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की बजाय उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है।
नौहझीलन की आपूर्ति निरीक्षक पारूल शर्मा का चालक एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इस बार जो आॅडियो वायरल हुआ है उसमें वो एक राशन डीलर को कालाबाजारी का हुनर सिखा रहा है। इसके साथ ही स्टॉक को ठीक करने की धमकी देते हुए चालीस हजार की रिश्वत मांग रहा है। ये आॅडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मजेदार बात ये है कि इसी चालक का आॅडियो कुछ दिन पहले भी वायरल हुआ था जिसमें वो एक राशन डीलर से 20 हजार की रिश्वत मांग रहा था। मामला डीएम के सामने पहुंचा तो इस पर डीएसओ को जांच करने के लिए कहा गया। लेकिन न जांच हुई और न रिपोर्ट सामने आयी। इस बीच एक और रिश्वत मांगने का आॅडियो जरूर वायरल हो गया।
गांव नरी निवासी बच्चू सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी तो बाबू शिवशंकर शर्मा ने पांच हजार की रिश्वत मांग ली। बच्चू सिंह ने रिश्वत की एक किश्त दो हजार रूपए बाबू शिवशंकर शर्मा को दे भी दिए। इस बीच उसके साथी ने इसका वीडियो बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर बाबू को जब इस बात की भनक लगी तो कार्यालय से नदारद हो गया है। बच्चू सिंह ने इस मामले की शिकायत डीएम से की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad