– डीआईओएस कार्यालय पहुंचे संचालक
-किसी ने बोर्ड पुतवाया तो किसी ने बदल दिया नाम
मथुरा। फर्जी स्कूलों की सूची जारी होने के बाद उन स्कूल संचालकों में भी खलबली मची हुई है, जिनके पास मान्यता नहीं है लेकिन उनके नाम सूची में भी शामिल नहीं किये गये हैं। सूची में शामिल विद्यालयों के संचालकों ने जिला विद्यलाय निरीक्षक…से मुलाकात कर उन्हें अपना पक्ष बताया, इसके बाद डीआईओएस ने जीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है जो नये शिरे से सूची का सत्यापन करेगी।
स्कूल की मान्यता है आठवीं कक्षा तक और विद्यालय में 12 वीं कक्षा तक के छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे है। कक्षाएं चल रही है और फिर पेपर दिलाने के लिए दूसरे विद्यालयों से सांठगांठ कर पंजीकरण कराया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की जांच में जब ये बात सामने आयी तो 78 ऐसे विद्यालयों की सूची जारी कर दी गई। अभिभावकों को आगाह किया गया कि वो इन विद्यालयों में अपने बच्चे का प्रवेश न कराएं।
इसके बाद विद्यालय संचालको में खलबली मच गई किसी ने अपने विद्यालय का नाम बदल लिया तो कहीं बोर्ड को पुतवा दिया गया। इसके बाद संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे और दावा किया कि वो केवल मान्यता के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन कर रहे है। डीआईओएस कृष्णपाल सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी गई है। समिति की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment