बरेली। मयूर वन चेतना केन्द्र में वनमहोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यहां पर जनपदीय स्मृति वाटिका की स्थापना की गई। वाटिका में विधायक बहोरल लाल मौर्य, विधायक डा0 अरुण कुमार, जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, डी0एफ0ओ0 भरत लाल, सी0एम0ओ0 विनीत कुमार, ए0डी0एम0 सिटी ओ0 पी0 वर्मा, ए0डी0एम0 प्रशा0 रामसेवक द्विवेदी, एस0पी0 ट्रैफिक कमलेश बहादुर, वाणिज्य कर अधिकारी गौरी शंकर, ए0आर0टी0ओ0 उदयवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी पी0एन0 सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी यादव, उप निदेशक सूचना एस0के0 दुबे, डी0सी0 मनरेगा, अपर नगर आयुक्त शक्ति ईश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिको ने लगभग 400 पौधो का रोपण किया। स्मृति के रुप में पौधा रोपण के लिये प्रति पौधा 150 रुपये के हिसाब से अधिकारियों ने धनराशि वन विभाग में जमा की गई।
प्रदेश में संघन वृक्षारोपण हेतु इस वर्ष 9 करोड पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें बरेली में 5 लाख 27 हजार पौधे रोपित होगे। ‘‘एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना‘‘, ‘‘भण्डारा‘‘ योजना लागू है। आर्थिक सम्पन्न व्यक्तियों से पेड लेकर भण्डाराण किया जा रहा है। यदि कोई गरीब व्यक्ति जो अपनी जमीन पर पेड लगाना चाहता है और उसके पास पेड खरीदने को पैसे नही है तो वह वन विभाग से सम्पर्क कर उसे भण्डारा योजना से निशुल्क पेड दिया जायेगा।
विधायक बहोरन लाल मौर्य ने वन महोत्सव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुये कहा कि वृक्षो का महत्व जग जाहिर है इसे अनदेखा नही करें और हर व्यक्ति पेड लगाये, उसका पालन करें तथा लगे लगाये पेडो का कटान नही हो। विधायक अरुण कुमार ने कहा कि यह मूयर वन चेतना केन्द्र बरेली का एक सुन्दर पिकनिक स्पाट के रुप में विकसित रहा है यहां हरियाली, शौभाकार, फूलदार पौधे, पशु-पक्षी आदि थे बरेलियंस यहां घूमने, पिकनिक मनाने आते थे इसे उसी रुप में पुनः विकसित करें।
जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में महाकवि कालिदास, संत तुलसीदास जी का उल्लेख करते हुये कहा कि महान साहित्यकारों ने प्रकृति के सौन्दर्य का वर्णन किया है। मानव स्वभाव भी प्रकृति सौन्दर्य पे्रेमी है यह सब हरे भरे, शौभाकार, फुलदार, फलदार, छायादार वृक्षों से ही सम्भव है। वन चेतना केन्द्र की महत्तता बढ़ गई है यहां सटे सिविल एन्क्लेव पर जब हवाई जहाज लैंड करेेंगा और यात्रियों को हराभरा, रंगबिरंगे फूलो का वन ऊपर दिखेगा तो बरेली की ख्याति दूर तक जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने वृक्षो के महत्व पर प्रकाश डालते हुये ग्रामीण क्षेत्रों तक वृक्षारोपण पर जोर दिया।
इस अवसर पर स्मृति वाटिका में गुलमोहर, मौलश्री, कचनार, हरश्रंगार, वोटलपाम, जकरिंग आदि शोभाकार व फुलदार पौधो का रोपण हुआ। डी0एफ0ओ0भरत लाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये बताया कि एक व्यक्ति पूरे जीवन में आठ पेडो से निकली आक्सीजन का उपयोग करता है अतः हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम आठ पेड अनिवार्य लगाना चाहिये।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
वन महोत्सव के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लगाये 400 पेड
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment