बरेली। दीपावली पर बरेलियंस को हवाई उडान की गिफ्ट देने के लिये जिला प्रशासन पूरे जोर से तैयारी कर रहा है। कमिश्नर डा0 पी0वी0 जगनमोहन ने सिविल एन्क्लेव की प्रगति का स्थालीय निरीक्षण कर स्थल पर अधिकारियों के साथ तेजी से कार्य पूर्ण कराते हुये दीपावली के पूर्व हवाई उडान के लिये तैयार करने पर जोर दिया।
कमिश्नर डा0 पी0वी0 जगनमोहन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी बरेली में सिविल हवाई उडान की पहली फ्लाइट में आने का जिक्र कर चुके है और इसकी पूरी सम्भावना है। बैठक में एअरपोर्ट अथारिटी के संयुक्त महाप्रबन्धक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उ0प्र0 सरकार ने 45 एकड भूमि निशुल्क एअरपोर्ट अथारिटी को दी है। कमिश्नर डा0 पी0वी0 जगनमोहन ने कहा कि दिल्ली-लखनऊ के बीचो बीच बरेली के लिये सिविल एन्क्लेव बडी जरुरत भी है यहां मेडिकल हब, शिक्षा, आई0वी0आर0आई0, यूनीवर्सिटी, एग्रोइंडस्ट्री, आयल मिल, शुगर मिल, हैडीक्राप्ट आदि बडे स्तर के क्षेत्र है। बाहर से उद्यमियों, शिक्षा बिदो आदि को आने मे सहूलियत होगी। बरेली तेजी से आगे बढेगा। यहां विकास व उन्नत की अपार सम्भावनायें है।
सिविल एन्क्लेव के निर्माण की क्रिस्टल किलियर पिक्चर आ गई है इस एअरपोर्ट में यहां के मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री धर्मपाल सिंह, मेयर डा0 उमेश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग रहा है।
एअरपोर्ट अथारिटी के संयुक्त महाप्रबन्धक श्री कुलश्रेष्ठ ने सिविल एन्क्लेव की पूरी ड्राइंग व अबतक हुये कार्यो की विस्तार से कमिश्नर को जानकारी दी। दो पार्किग होगी। रनवे एअरफोर्स का होगा। 800 मीटर टैक्सी स्टैन्ड होगा। पहला चरण पूर्ण कर अक्टूबर-नवम्बर 2018 में हवाई उडान चालू करने की प्लानिंग की गई है। एअरपोर्ट अथारिटी भवन निर्माण आदि कार्य करेगी। इसी के साथ-साथ विद्युत लाइन अन्दर ग्राउन्ड करने, बी0एस0एन0एल0 की फाइवर लाइन डालने आदि कार्य होगे। उन्होने बताया कि निर्माण कार्य हेतु प्लांट स्टाल हो चुका है। कार्य बराबर चल रहा है। कटिंग, समतलीकरण, फिलिंग हो रहा है। लगभग 2 करोड रुपये से अधिक की निर्माण सामग्री आ चुकी है। युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। यहां पर एस0टी0पी0 व रेनवार हार्वेस्ट प्लांट भी लगेगा।
कमिश्नर ने एअरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी को कहा कि उन्हे कोई दिक्कत आये तत्काल जिलाधिकारी व उन्हे (कमिश्नर) को सीधे किसी भी समय काल कर बताये। समस्या का तत्काल निराकरण होगा। कार्य में विलम्बल नही होना चाहिये। कमिश्नर ने एन0एच0ए0आई0, पी0डब्लू0डी0, विद्युत, वन, राजस्व, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्तरविभागीय समन्वय मजबूत रखे। एअरपोर्ट अथारिटी के काम में सहयोग करें। एअरफोर्स से लाइजन रखे। कमिश्नर डा0 पी0वी0 जगनमोहन व जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन कार्य को भ्रमण का निरीक्षण भी किया। पहला चरण के निर्माण के बाद हवाई सेवा शुरु हो जायेगी। आगे दूसरे चरण में एअरपोर्ट अथारिटी 30 करोड रुपये से भवन निर्माण कर विस्तारित करेगा।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
बरेलियंस को दीपावली पर सिविल एन्क्लेव की गिफ्ट देने की जोरदार तैयारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment