उरई। भाकपा माले द्वारा माक्र्स और वर्तमान परिस्थिति विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे भाकपा माले महासचिव का.दीपंकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुये जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। वही नगर मे भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया।
नगर के शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय मे आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये माले महासचिव ने कहा कि मोदी सरकार भारत की जनता के ऊपर जिस तरह से हमला कर रही है देश के मजदूर किसान छात्र नौजवान जिस परिस्थिति मे जी रहे है ऐसे मे माक्र्सवाद की प्रासंगिकता बढ़ गयी है। लोग माक्र्स को पढना समझना और समाजवाद के रास्ते देश का भविष्य देखना लोग शुरू कर दिये है इसी से परेशन मनुवादी ताकते माक्र्स को विदेशी बताकर उनके विचारो से भटकाना चाहती है किन्तु जब तक मजदूर बर्ग रहेगा माक्र्सवाद जिन्दा रहेगा। भारत की आजादी का संकल्प व सपना देखने वाले माक्र्स पहले व्यक्ति थे जो भारती जनता के अंग्रेजो के खिलफ संघर्ष को समर्थन दे रहे थे। माले महासचिव ने कहा कि माक्र्सवाद को भारत की हर गरीब मजदूर किसान छात्र नौजवान सहित आम जनता को बताना और उसके हिसाब से संगठित जनसंघर्ष पैदा करना, मनुवादी ब्राह्मण वादी ताकतो को हराना हमारा प्राथमिक कार्यभार है। गोष्ठी मे माले व्यूरो सदस्य राज्य सचिव का.सुधाकर यादव, कृष्णा, राजीव कुशवाहा, रामसिंह चैधरी, कांशीराम वर्मा, शिववीर सिंह, अशोक दोहरे, आशाराम कुशवाहा, विजय भारती, हरीशंकर, मुन्ना यादव, हरीबाबू ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता का.हरीदास व संचालन का.रमेश सिंह सेंगर ने किया।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
जब तक रहेगा मजदूर वर्ग तब तक माक्र्सवाद जिन्दा रहेगा: दीपंकर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment