सपाईयो को नही भायी केन्द्र द्वारा समर्थन मूल्य को बताया चुनावी घोषणा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

सपाईयो को नही भायी केन्द्र द्वारा समर्थन मूल्य को बताया चुनावी घोषणा

उरई। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रतिनिधि एवं पार्टी के नेता आरपी निरंजन ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा खरीफ की 14 फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह सिर्फ भाजपा का चुनावी जुमला है यह सरकार चार साल तक क्या करती रही है। चुनावी समय मे इस तरह की घोषणा करना किसानो के साथ धोखा एवं उन्हे लालीपॉप है।
आज जहां नहर विभाग के निरीक्षण भव मे जन समस्याये सुनने के उपरांत एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने एक भेट के दौरान कहा कि भाजपा जुमलेवाजो की पार्टी है किसानों का समपूर्ण कर्ज माफी का बादा पूरा न करने वाली मोदी सरकार द्वारा अब खरीफ की फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करना महज चुनावी जुमला है।
एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने जनसमस्याये सुनने के दौरान सर्व समाज सेवा संस्थ मोझधाम की ओर से मोझधाम मे एक टयूबबेल लगवाने की मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया। साथ ही हरिओम मिश्रा द्वारा ग्राम नावर मे सीसी रोड की मांग भी पूरी कराने का वायदा कया। इसी तरह हैण्डपम्प लगवाने, कैंसर पीडित को सरकारी मदद दिलवाने जैसी कई समस्याये आयी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र मौखरी सपा के पूर्व जिला सचिव संजय पटेल सन्दी, जितेन्द्र यादव, फरहत उल्ला, चतुर सिंह लला, रितुराज राजपूत, वैकुण्ड नारायण पाण्डेय सोनापुर, प्रदीप मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad