उरई। वैश्य समाज उ.प्र. की बैठक स्थानीय गहोई धर्मशाला मे मुख्य अतिथि अशीष गुप्ता प्रतिनिधि नन्दगोपाल जी नंदी एवं नगर उपाध्यक्ष भाजपा इलाहाबाद विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री वैश्य समाज तथा जिलाध्यक्ष मनोज गेड़ा की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। जिसमे नन्द गोपाल नंदी के जन्मोत्सब की तैयारियों पर चर्चा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि आशीष गुप्ता ने बताया कि तत्कालीन बसपा सरकार के शासन मे दिनांक 12 जुलाई 2010 को नन्दगोपाल नंदी के ऊपर षडयंत्र के तहत सुनियोजित रूप से प्राण घात हमला करवाया गया। ईश्वर की कृपा से एवं उनके शुभ चिन्तको के आर्शीवाद से नन्दगोपाल जी नंदी उक्त हमले मे बाल बाल बच गये एवं पुर्नजीवन प्राप्त हुआ। तभी से प्रतिवर्ष नंदी जी का पुनप्र्राप्त जन्मोत्सव अत्यंत उल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष भी उक्त आयोजन अत्यंत भव्य रूप से इलाहाबाद मे आयोजित किया जा रहा है।
जनपद के वैश्य समाज से उक्त आयोजन मे 12 जुलाई को इलाहाबाद पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गयी। बैठक मे प्रमुख रूप से अनिल गहोई बहुगुणा, अशोक शिवहरे, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, अनूप माहेश्वरी, अरूण छिरौल्या, संजय कुरेले, अनिल बाबू लुहारी, सतीश चन्द्र गुप्ता, अरविन्द्र मामा, मनोज माहेश्वरी, सुधीर डांगरा, अजय माहेश्वरी, बृजेश कोबरा, अमित लालू, विपिन सेठ, छोटे गुप्ता, घण्टी डकोर, अनूप पहारिया, संजय रावत, संजय टिकरैया, छोटे गुप्ता, संजय कोटरा, राजू मिसुरहा, सुधीर चैधरी, संजय विजपुरिया, पवन लालू, बृजकिशेर जैसारी, विशाल विश्वारी आदि उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Thursday, 5 July 2018
वैश्य समाज ने बैठकर नन्दगोपाल नन्दी के जन्मोत्सव की तैयारियों पर की चर्चाये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment