घरो मे मच्छरो को न पनपने दे:सीएमओ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

घरो मे मच्छरो को न पनपने दे:सीएमओ

उरई। डेगूं एवं चिकुनगुनियां रोग का वाहक एडीज मच्छर है जो घरो व घरो के आसपास स्वच्छ मे अण्डे देता है तथा दिन मे भी काटता है। यह घरो मे अधिकतर अंधेरे वाले कोनो लटके हुये कपडो, छतरी, फर्नीचरा आदि के नीचे पाया जाता है। इससे बचने के लिये हर रविवार मच्छर पर बार नारे के तहत घर मे साफ सफाई अच्छी तरह करना चाहिये तथा कूलर घड़ो आदि के पानी को निकाल कर साफ कर सूखा दे तो यह मच्छर स्वतरू ही नष्ट हो जाते है। जिससे लोग डेगूं जैसी संक्रामक बीमारियों से बच जाते है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया ने कही।
जिला मलेरिया कार्यालय मे डेगूं रोधी माह जुलाई के उपलक्ष्य मे सीएमओ अल्पना बरतारिया की अध्यक्षता मे गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमे गोष्ठी का संचालन करते हुये डा.सत्यप्रकाश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वेक्टर बोर्न से डेगूं रोग से सम्बन्धित जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी जीएस स्वर्णकार ने डेगूं रोग के नियंत्रण हेतु किये जा रहे निरोधात्मक उपायो के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि जनपद मे डेगूं की रोकथाम व लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिये 321 स्वास्थ्य टीमो का गठन किया गया जो घर घर जाकर कूलर सीमेन्ट, प्लास्टिक की टंकियां, गमले, टायर, छत पर पड़े टीन आदि के सहित डिब्बे, खाली पड़े घड़े, कपो का निरीक्षण करके सोर्स रिडेक्शन के तहत खाली कराते है। जो अभी तक 5494 घरो मे 1421 पात्र खाली किये जा चुके है। डेंगू मच्छर की रोकथाम व लार्वी नियंत्रण के सम्बन्ध मे डा.सीएल बघेल बायोलॉजिस्ट ने जानकारी दी। सीएमओ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि डेगूं से बचने के लिये सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। सप्ताह मे एक बार कूलर आदि को साफ कर सुखाये, छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कर बंद रखे। छतो पर टूटे फूटे बर्तन व बेकार सामान न रखे। क्योंकि मच्छरो के काटने से मलेरिया फाइलेरिया सहित अनेक बीमारियां होने का भय रहता है। इसलिये साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे। इस मौके पर डा.बीएम खेर, डा.प्रेमप्रताप जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, डा.आरपी निरंजन, जिला मलेरिया अधिकारी, राजीव त्रिपाठी, एएमओ, महेन्द्र कुमार एपीडे मोलॉजिस्ट आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad