घरेलू नुस्खे अपनाकर डार्क सर्कल से पाएं छुटकारा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 July 2018

घरेलू नुस्खे अपनाकर डार्क सर्कल से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली। आंखो के नीचे काले घेरे की समस्या लगभग सभी के साथ होती है। जो बॉडी में कई सारे न्यूट्रिशंस की कमी से होने वाली कमजोरी और तनाव की समस्या का संकेत देते हैं। लेकिन कई बार ये डॉर्क सर्किल उम्र बढ़ने, ड्राई स्किन, रात भर काम करने और सही तरीके से न सोने के कारण भी हो सकते हैं। आंखों के काले घेरे दूर करने के घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

बादाम का तेल कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों के आसपास की त्वचा को फायदा पहुंचाता है। बादाम के तेल के नियमित उपयोग से त्वचा का रंग हल्का पड़ जाता है, इसीलिए इसे आंखों के आसपास लगाने से डार्क सर्कल दूर हो जाते है। रात में इसे आंखों के नीचे थोड़ा सा लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद ऐसा ही छोड़ दें। सुबह उठने के बाद मुंह धो लें।

सोने जाने से पहले आंखों के नीचे काले घेरों के ऊपर अलमॉन्ड ऑयल लगाकर हल्का-सा मसाज करें। रात भर लगा रहने दें। सुबह उठने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। खीरा त्वचा की रंगत सुधारने में बहुत ही कारगर होता है। इसके साथ ही खीरा लगाने से त्वचा ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है।

खीरे के पतले-पतले स्लाइस काटकर उसे रेफ्रिजरेटर में 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे डार्क सर्किल पर लगाकर कम से कम 10 मिनट तक रखें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। दिन में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल तकरीबन एक हफ्ते तक करें और फर्क देखें।

इसके अलावा एक दूसरा तरीका है खीरे और नींबू की मात्रा को एकसाथ मिक्स करके उसे कॉटन की सहायता से काले घेरों पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें।

अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो खूब पानी पिएं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन किसी भी दवाई से बेहतर होता है। यह एक साधारण घरेलू उपाय है जो आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर कर देता है। पानी पीने से स्कीन हाईड्रेट रहती है और डार्क सर्कल नहीं हो पाते हैं।

काफी लम्बे समय तक सही तरीके से नींद पूरी न होने पाने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। अगर आपकी नींद पिछले कई दिनों से पूरी नहीं हुई है तो सबसे पहले सोएं। जब आप पूरा आराम लेंगे और आंखों को आराम देंगे तो काले घेरे अपने आप सही हो जाएंगे। आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे, व्यक्ति की कम नींद के बारे में बताते हैं।

टी बैग्स का उपयोग करके भी आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को दूर किया जा सकता है। सुबह की चाय के बाद यूज किए हुए टी बैग्स को अपने फ्रीज में रख दें। जब आपको समय मिलें तो उन्हें फ्रिज से बाहर निकाल लें और रूम के तापमान पर होने के लिए रख दें। बाद में इन्हें अपनी आंखों पर लगा लें। इससे आपको आराम मिलेगा और काले घेरे कम होंगे।

टमाटर में कई ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के डार्क कलर को हल्का कर देते हैं और त्वचा को ग्लो प्रदान करते हैं। एक चम्मच टामटर का पेस्ट और नींबू की रस की कुछ बूंदे मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं। इसे दस मिनट तक यूं ही लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad