जौनपुर। जिलाधिकारी ने आज नगर के एक होटल के बेसमेंट में चल रहे स्वधार आश्रय गृह में छापेमारी करके वहां पर रह रही एक दर्जन से अधिक महिला, बच्चो और बच्चियों को निकालकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। डीएम के अनुसार इस केन्द्र के पास निराश्रित महिला गृह चलाने का कोई कागज नही मिला और केन्द्र मानक के अनुसार भी नही था।
जौनपुर कलेक्टेªट आफिस के चंद कदम दूरी पर एक होटल के वेसमेंट में स्वधार आश्रय गृह काफी दिनो से चलाया जा रहा है। देवरिया काण्ड के बाद आये शासनादेश पर आज जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने पूरे लावलश्कर के साथ स्वधार आश्रय गृह पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मौके पर नौ विवाहित महिलाएं , चार अविवाहित युवतियां और नौ बच्चे पाये गये। डीएम ने मौके पर माजूद कर्मचारियों से स्वधार आश्रय गृह चलाने का कागजात मांगा तो कोई भी डाकूमेंट नही दिखाया गया। डीएम और प्रशासनिक अफसरो की जांच पड़ताल में यह केन्द्र मानक के अनुरूप नही पाया गया। फिलहाल अभी पायी गयी महिलाओ, युवतियों और बच्चो नाम पते की जांच चल रही है। डीएम कहा कि जांच पड़ताल के बाद वाराणसी या इलाहाबाद महिला गृह में भेजा जायेगा।
Post Top Ad
Tuesday, 7 August 2018
जौनपुर में महिला गृह पर छापेमारी, मौके से 13 महिलाए, नौ बच्चे पाये गये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment