बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। फिर दोबारा निकाह करने के लिए उसे ससुर (महिला के पति के पिता) के साथ हलाला करवाया गया। इसके बाद पहले पति से फिर से महिला की शादी हुई। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। शौहर को शक है कि महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, वह उसका नहीं, बल्कि उसके बाप का है। अब शौहर महिला को रखने को तैयार नहीं है। महिला ने कोर्ट जाने का फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीडि़ता की शादी 30 सितंबर 2015 को संभल के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायके चली आई। इस दौरान महिला के पति ने फोन पर उसे तलाक दे दिया। इसके बाद दोबारा शादी करने के लिए 24 दिसंबर 2016 को उसे ससुर के साथ हलाला करवाया गया। हलाला के अगले दिन ससुर ने महिला को तलाक दे दिया। इसके बाद वह शादी के लिए तीन महीना 10 दिन की इद्दत पूरी करने लगी। लेकिन इद्दत के दौरान ही उसके शौहर ने जबरन संबंध बनाए। इद्दत का समय पूरा होने के बाद फिर से 5 अप्रैल 2017 को महिला ने फिर से अपने पहले पति के साथ शादी कर ली।


No comments:
Post a Comment