31 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 30 August 2018

31 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…


मेष राशिफल— आज का दिन आपको दैनिक व्यवसाय में संतुष्टि करवाएगा। इच्छित कार्य की पुष्टि होगी। यदि किसी का दांपत्य-जीवन किसी प्रकार से अवरोध में चल रहा है तो आज आप सुलह कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी तथा सन्तति से भी संतुष्ट होंगे।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आप जितना समझते हैं उतनी सादगी से व्यतीत नहीं होगा। मित्रों एवं परिजनों से बातचीत में या आदान-प्रदान में सावधानी रखें। चिन्ता, दुख, एवं भय जैसे सुख के शत्रुओं को परास्त करने की क्षमता बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य सम्भालें।

मिथुन राशिफल— आज शत्रुओं पर आपका विचार व प्रभाव चलेगा। मानसिक तथा शारीरिक सुख से दैनिक कार्य करने में तेजी एवं आत्मविश्वास मिलेगा। आज आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी तथा वांछित वस्तु की प्राप्ति होगी। किए गए कार्य का सही-सही फल पाएंगे।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए प्रवास, परीक्षा, विद्या आदि के लिए अनुकूल रहेगा व इनसे लाभ होगा। पहले से ही कोई कार्य हाथ में ले रखा है तो उनमें सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी। मित्रों और परिचितों से आप अपने व्यवहार के हिसाब से लाभ पाएंगे।

सिंह राशिफल— आज आपको इस बात का एहसास होगा कि बुद्धि भ्रमित हो रही है। यदि दिनभर ध्यान न रखा गया तो गलत निर्णय से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ भी सकते हैं। मन में निराशा, उदासीनता, असंतोष तथा आलस्य के विचार पूरे दिन आएंगे।

कन्या राशिफल— आज आपका दिन हो सकता है भयदायक परिस्थिति से व्यतीत करना पड़े। घरेलू अशान्ति, मानसिक क्लेश और मन में हर एक के लिए और हर बात के लिए संशय रहेगा। द्रव्य का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल— आज आप पैसे के पीछे अपना वक्त अधिक गुजारेंगे। मानसिक समाधान भी करेंगे परन्तु कार्य योजना के मुताबिक नहीं कर पाएंगे। अनावश्यक व्यय में भी हो सकता है, जिनसे कार्य में मन नहीं लगेगा। हो सके तो वाद-विवाद से दूर ही रहें।

वृश्चिक राशिफल— आज आपका दिन आनन्द, सुखदायक एवं उत्कर्ष परिस्थितियों के साथ व्यतीत होगा। विरोधी-पक्ष कमजोर रहेगा जिससे आप उद्योग-धन्धे व वाद-विवाद आदि में अपनी प्रगति आसानी से कर पाएंगे। अधिकतर कार्य बिना रुकावट के सफल होगा।

धनु राशिफल— आज आपको अच्छा आरोग्य एवं आर्थिक सुख पाने के लिए अनुकूलता मिलेगी। यदि आप वकील, डॉक्टर या अपने बुद्धि के जरिए आर्थिक धनोपार्जन कर रहे हैं तो आज आप विशेष लाभान्वित हो सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा खाना खाने का योग है।

मकर राशिफल— आज आप सम्भव हो तो नया कोई काम हाथ में ना लें। मित्रजनों और नजदीकी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। ईर्ष्या, आलस्य, पराधीनता, आर्थिक नुकसान आदि परिस्थितियाँ आपको आज परेशान कर सकती है।

कुम्भ राशिफल— आज आप अधिकतर घरेलू सुख और ऐशो-आराम प्राप्त कर पाएंगे। व्यापार-धन्धा और उस सम्बन्ध के कार्य, वरिष्ठ लोगों से भेंट या मिलना या महत्व के काम हाथ में लेने के लिए दिन अनुकूल होगा। सामाजिक स्तर पर सुसन्धियों के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशिफल— आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को पाने का तरीका निकालेंगे। उद्योग-धन्धे एवं रोजगार में थोड़ी गिरावट आएगी। मानहानि या बेइज़्ज़ती से बचने के लिए अपना आदान-प्रदान निर्मल रखें। छाती-दर्द जैसी शिकायत रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad