लखनऊ। विश्व हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अम्बुज निगम ने भगवान श्री हरि विष्णु की स्तुति करके हिंदुत्व, हिन्दू एकता के लिए जनमानस को जाति पाति के बंधन से मुक्त हो एक जुट होने की बात की और अधर्म के खिलाफ शक्ति से एक जुट होने हेतु ऊर्जा भरी।
साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश अवस्थी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी साहू, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अवस्थी, प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु गर्ग, जिला महामंत्री गिरीश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य वार्ड अध्यक्ष सूरज प्रजापति, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र चतुवेर्दी, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अनुराग कश्यप आदि ने भी हिन्दू भाईयों को संबोधित कर के अपनी बात रखी व बालागंज वार्ड के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए जिसमे वार्ड उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, वार्ड महामंत्री कैशल अवस्थी, वार्ड प्रवक्ता पंकज मौर्य, वार्ड मंत्री सौर्य दीक्षित, वार्ड संगठन मंत्री आदर्श शर्मा, अतुल द्विवेदी वार्ड कोषाध्यक्ष आदि नियुक्त किये गए तथा बालागंज वार्ड अध्यक्ष के रूप में बृजेश शुक्ला (बाबा) को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
Post Top Ad
Friday, 10 August 2018
विश्व हिन्दू दल ने किया बालागंज वार्ड का गठन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment