दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 30 August 2018

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बदली छाई रहने के साथ नमी बनी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाई रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।“

यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे यहां आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad