आरके स्टूडियो को फिल्म संग्रहालय बनाने की मांग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 30 August 2018

आरके स्टूडियो को फिल्म संग्रहालय बनाने की मांग

मुंबई- सदाबहार फिल्म अभिनेता एवं फिल्मकार दिवंगत राज कपूर द्वारा स्थापित की गई आरके स्टूडियो को ताबे में लेकर उसे फिल्म म्युजियम में रूपांतरित करने की मांग कांग्रेस ने की है। पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है।

मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित मशहूर आर के स्टूडियो बॉलिवुड के स्वर्णकाल की गवाह रही है। इसकी स्थापना राज कपूर ने की थी। निरूपम के मुताबिक राज कपूर के परिजनों ने इसे बेचने का फैसला किया है। लगभग 70 वर्ष के फिल्मी इतिहास को संजोए ऱखनेवाली इस स्टूडियो को सरकार अपने में कब्जे में ले और वहां फिल्म म्युजियम बनाया जाए। निरूपम ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि स्टूडियो से मिलनेवाली आय बेहद कम है। उसके देखरेख का खर्च बढ़ गया है। पिछले साल सितंबर महीने में आरके स्टूडियो में आग लग गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। लिहाजा कपूर परिवार ने स्टूडियो बेचने का निर्णय लिया है।

निरूपम के मुतबिक वे कपूर परिवार के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन स्टूडियो बेचकर आर्थिक घाटा पूरा करने से उसका भावनात्मक घाटा ज्यादा है। वर्ष 1948 में स्थापित की गई इस स्टूडियो से राज कपूर ने आवारा, बरसात, बॉबी, प्रेमरोग, संगम, श्री 420 जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई थी। इस स्टूडियो से कई कलाकार निकले हैंं। कई कलाकारों और फिल्म चहेतों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। आरके स्टूडियो हिंदी फिल्म जगत की अनमोल धरोहर है। इसका जतन करने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार आरके स्टूडियो की वाजिब कीमत कपूर परिवार को देकर उसे अपने कब्जे में ले। वहां फिल्म संग्रहालय का निर्माण किया जाए। ताकि आनेवाली पीढ़ी को हिंदी फिल्म इतिहास की जानकारी मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad