लखनऊ। माल विकास खंड के अंतर्गत पंचायतों में पड़े रिक्त पदों के उपचुनाव के लिये केवल तीन सदस्यों के पद रिक्त थे और यह तीनों पद केवल अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थे। जिनके लिये एक एक प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन किया गया था। नामांकन पत्र जांचोपरांत सही पाये गये।
निर्वाचन अधिकारी डा सुरेश कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों का लगभग निर्विरोध चुना जाना तय है। मड़वाना पंचायत के वार्ड संख्या 11 पर राकेश कुमार पुत्र मैकूलाल,बसन्तपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 से रघुनाथ पुत्र कन्हई और बदैंया पंचायत के वार्ड संख्या 14 से सुनील कुमार पुत्र रामलाल ने नामांकन पत्र भरे हैं। तीनों पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए क्योंकि किसी भी पंचायत सदस्य के विपक्ष में कोई दूसरा नामांकन ही नहीं किया गया।
Post Top Ad
Friday, 10 August 2018
माल में पंचायत सदस्यों का निर्विरोध होना तय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment